संभल/बनियाखेड़ा: प्रा0 वि0 राजथल में आयोजित विदाई समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक मौ0 शरीफ को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ, विधालय प्रबंध परिवार, विद्यार्थी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।
ई0 प्रधानाध्यापक द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक मौ0 शरीफ के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मौ0 शरीफ के सरल स्वभाव और कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं अन्य अतिथियों की ओर से उन्हें फूलों की माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक मौ0 शरीफ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य यादों में शामिल रहेगा। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रा0 वि0 राजथल के ई0 प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिओम, शिक्षामित्र मधुप पांचाल, आगनबाड़ी रजनी यादव, सुषमा कुमारी सहायिका तथा न्याय पंचायत बेरनी के नोडल शिक्षक हफीज ख़ान सहित अन्य शिक्षक साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

