रामपुर (शाहबाद): क्षेत्र बड़ागांव चौराहे पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब दिल्ली से आ रही एक बस से सामान उतारा जा रहा था। मृतकों की पहचान मोहल्ला कानून गोयान निवासी 28 वर्षीय अरशद पुत्र अय्यूव और काकरुवा थाना शहज़ाद नगर निवासी 40 वर्षीय रिजवान पुत्र रईस (बस कंडक्टर) के रूप में हुई है। अरशद अपने दो साथियों, ग्राम खरसौंल निवासी विशाल और गांव मित्तरपुर निवासी कासिम के साथ दिल्ली से सामान लेकर शाहबाद आ रहे थे। बड़ागांव चौराहे के पास बस से सामान उतारते समय पीछे से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से अरशद, रिजवान, विशाल और कासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अरशद और रिजवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।हादसे में घायल विशाल और कासिम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में प्राथमिक उपचार दिया गया। छोटा हाथी का चालक मोहम्मद वसीम पुत्र मतिम, निवासी ग्राम रतूपुरा, थाना असमोली, संभल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, अंकित कुमार सहित पुलिस स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की।
रामपुर में सड़क हादसा: बस से सामान उतारते समय टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल
- Posted On:
- Posted By: Sumit Kashyap
- Comments: 0
Related News
- Posted On:
- Posted By: Ace Express Desk
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी ने मौलाना मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को

