यूपी पुलिस भर्ती: दौड़ लगा रहीं तीन अभ्यर्थी गिरीं, चोट से ज्यादा चूक जाने का दर्द

यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए मंगलवार को दाैड़ लगातीं चार महिला अभ्यर्थी गिर गईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चेकअप के बाद पता चला कि तीन अभ्यर्थियों के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। अभ्यर्थी के साथ ही उनके अभिभावक भी दुखी नजर आए। एक दिन पहले भी छह युवतियां गश खाकर गिर गई थीं, जिसमें एक अभ्यर्थी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

UP Police Recruitment: Three candidates fell while running, leg bone broke, parents worried

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की दौड़ में मुरादाबाद में चार महिला अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गईं। इनमें से तीन के पैर फ्रैक्चर हो गए। 757 अभ्यर्थियों में से 610 ने दौड़ पूरी की। अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में सोमवार से सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को 800 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ में भाग लेना था। इसमें से 43 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में शामिल नहीं हुईं। 757 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में शामिल हुईं। 610 अभ्यर्थी ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पाईं, जबकि 147 युवतियां तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाईं।

UP Police Recruitment: Three candidates fell while running, leg bone broke, parents worried

दौड़ के दौरान बिजनौर के पूरनपुर निवासी अनु, बिजनौर के बाकरपुर निवासी आंचल, मुरादाबाद के नवीन नगर निवासी उपासना और रामपुर के पीपली निवासी कामिनी गश खाकर गिर गईं। पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान उनके परिजन भी पहुंच गए। चेकअप के बाद पता चला कि उपासना, अनु और आंचल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

UP Police Recruitment: Three candidates fell while running, leg bone broke, parents worried

सिपाही बनने को दाैड़ी 1050 लड़कियां
सिपाही भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बुधवार को 1050 लड़कियां दौड़ीं। नौवीं पीएसी के मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

UP Police Recruitment: Three candidates fell while running, leg bone broke, parents worried

दौड़ का हिस्सा बनने से चूके अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में सोमवार से दौड़ परीक्षा शुरू हुई थी। यह परीक्षा 27 फरवरी तक चलेगी। जो अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में भाग नहीं ले पाईं हैं, उन्हें 27 फरवरी को दौड़ लगाने का मौका मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को लिखित में दौड़ में शामिल न होने का कारण बताना होगा।

UP Police Recruitment: Three candidates fell while running, leg bone broke, parents worried

एसएसपी ने मैदान पर पहुंचकर परखी सुरक्षा
एसएसपी सतपाल अंतिल मंगलवार सुबह नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में पहुंचे और उन्होंने सिपाही भर्ती के लिए चल रही दौड़ परीक्षा को देखा। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।

UP Police Recruitment: Three candidates fell while running, leg bone broke, parents worried