चंदौसी। महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को कैथल गेट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। पदाधिकारियों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।
बैठक की मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी भारती रहीं, जिन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में कल्पना सिंह ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की, साहू संजीव कुमार, आरिफ तनवीर, मनोज कुमार भास्कर, अकील अहमद, सुभानी, इरफान, सरफराज नदीम, सुधीर गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

