संभल: थाना चन्दौसी क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी कैथल का लोकार्पण

चन्दौसी, संभल: अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना चंदौसी क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी कैथल का लोकार्पण आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को किया गया।

new police chowki kaithal inaugurated by District Magistrate Rajendra Painsiya and SP Krishna Kumar in chandausi sambhal, the ace express

इस अवसर पर जिलाधिकारी संभल श्री राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक संभल श्री कृष्ण कुमार ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। लोकार्पण से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आमजन को जागरूक रहने की अपील की।

new police chowki kaithal inaugurated by District Magistrate Rajendra Painsiya and SP Krishna Kumar in chandausi sambhal, the ace express

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नई पुलिस चौकी की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों को समय पर न्याय और सहायता मिलेगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि चौकी स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होगी। स्थानीय लोगों ने चौकी के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जनहित के लिए अहम पहल बताया।

new police chowki kaithal inaugurated by District Magistrate Rajendra Painsiya and SP Krishna Kumar in chandausi sambhal, the ace express