संभल में यातायात नियमों की शपथ दिलाकर हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित

संभल: रविवार को मुरादाबाद रोड बाईपास पर यातायात पुलिस द्वारा आयोजित यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चालकों को अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी नागरिकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।