लखनऊ: सरकार ने रविवार की देररात रात आठ जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। मुरादाबाद, संभल, देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद और प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। तकनीकी इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही के इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
मधुसूदन हुगली विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद से डीएम देवरिया, सैमुअल पाल एन प्रबंध निदेशक केस्को व अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम से डीएम जौनपुर, आनंद वर्धन उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण से डीएम मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल नगर आयुक्त गोरखपुर से डीएम महराजगंज, संतोष कुमार शर्मा डीएम महराजगंज से डीएम फिरोजाबाद, संभल के डीएम को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है।

