मिशन शक्ति 5.0: सम्भल पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, एंटी रोमियो टीमों ने चलाया अभियान

संभल: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम अभियान के तहत जनपद सम्भल में महिला सुरक्षा का नया अध्याय लिखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अनुकृति शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने आज व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

Mission Shakti 5.0: Sambhal Police Empowers Women and Girls with Awareness Drive, sambhal news, theaceexpress, the ace express news

अभियान के तहत थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर पंपलेट वितरित किए और लोगों को बताया कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस इमरजेंसी सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे जरूरी नंबरों के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “मिशन शक्ति 5.0” का उद्देश्य हर महिला और बालिका को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। सम्भल पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

 

[Sambhal, Sambhal News, Sambhal News in Hindi]