प्रेम प्रसंग में दसवीं के छात्र की हत्या, लड़की का भाई फरार – दो आरोपी गिरफ्तार

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि छात्र की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। लड़की का भाई और उसके साथी इस वारदात में शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी लड़की का भाई अभी फरार है।

Sambhal News: Class 10 Student Murdered Over Love Affair with Friend’s Sister, One Arrested
मृतक छात्र सुमित और हत्यारोपी – फोटो : संवाद

बाल अपचारी ने किया हत्याकांड का खुलासा
इस मामले में गोविंद (18) निवासी गांव कैथल समेत एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को जीरो प्वाइंट पेट्रोल पंप के आगे तिराहे पर सैनिक चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते से शुक्रवार की शाम सवा सात बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। इसमें पूछताछ के बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया। तीन लोगों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

इसमें मुख्य हत्यारोपी सनोज निवासी गांव कैथल वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। गिरफ्तार गोविंद को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ही चरी के खेत से हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया है।

Police press conference in Sambhal revealing the murder case of Class 10 student Sumit, theaceexpress news, the ace express, sambhal news
छात्र सुमित हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ धारदार चाकू बरामद – फोटो : संवाद

एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक छात्र सुमित (16) निवासी कैथल, चंदौसी इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। 25 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह टहलने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव गांव के ही धान के खेत में धारदार हथियार से गला रेतकर बरामद हुआ।

Sambhal News: Class 10 Student Murdered Over Love Affair with Friend’s Sister, One Arrested
चंदाैसी में छात्र की हत्या – फोटो : संवाद

गोविंद और बाल अपचारी ने सुमित के पैर पकड़े, सनोज ने रेत दिया गला
एएसपी के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार हत्यारोपी गोविंद और बाल अपचारी ने कबूल किया है कि उन दोनों ने सुमित के पैर पकड़े और सनोज ने छूरे से उसका गला रेत दिया था। आरोपियों ने बताया कि गांव का सनोज उनका दोस्त है।

सुमित का सनोज के घर आना जाना रहता था। सुमित के प्रेम संबंध सनोज की बहन से थे। इस बात को सनोज अक्सर दोस्त होने के नाते उन्हें बताया करता था। सनोज के कहने पर एक दो बार तीनों ने लोगों सुमित को समझाने का और डरा धमका कर सनोज की बहन का पीछा छुड़वाने का प्रयास किया था।

Sambhal News: Class 10 Student Murdered Over Love Affair with Friend’s Sister, One Arrested
चंदाैसी में छात्र की हत्या – फोटो : संवाद

सनोज ने सुमित को खूब समझाया
25 अगस्त की रात आठ बजे करीब जब सुमित अपने घर से गांव में टहलने के लिए निकला तो सनोज घर से छुरा ले आया और किसी तरह तीनों लोग सुमित को बहला फुसला कर जंगल की ओर ले गए। जहां पहले तो लड़की के भाई सनोज ने सुमित को समझाया कि वह उसकी बहन का पीछा छोड़ दे।

उस समय सुमित ने सनोज से ही कह दिया कि वह उसकी बहन से प्यार करता है और उसी से शादी करेगा। इससे सनोज आग बबूला हो गया और वहीं जंगल में सुमित को दबोच लिया।

Sambhal News: Class 10 Student Murdered Over Love Affair with Friend’s Sister, One Arrested
चंदाैसी में छात्र की हत्या – फोटो : संवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक सनोज की बहन से था। इसी वजह से लड़की का भाई सनोज अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच बैठा। आरोपियों ने पहले छात्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर गला काटकर हत्या कर दी।

Sambhal News: Class 10 Student Murdered Over Love Affair with Friend’s Sister, One Arrested
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन – फोटो : संवाद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया है। गिरफ्तार गोविंद को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी है। फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।