नो हेलमेट, नो फ्यूल: यूपी में आज से योगी सरकार का नया अभियान शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज 1 सितंबर 2025 से “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत हो गई है। इस नियम के तहत अब बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा।

No helmet-no fuel campaign will run from 1 Sept

यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। सरकार का उद्देश्य लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना और सड़क हादसों में कमी लाना है। जारी एडवाइजरी के अनुसार केवल वही वाहन चालक पेट्रोल-डीजल ले पाएंगे, जिन्होंने हेलमेट पहना होगा।

जिलाधिकारियों की देखरेख में जिला सड़क सुरक्षा समितियां, पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग मिलकर अभियान को लागू करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से इस नियम का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान किसी को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित सवारी की आदत डालने के लिए है।

शुरू हुआ No Helmet, No Fuel Campaign... नहीं बरती जाएगी कोई रियायत - the ace express, theaceexpress news

परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से जनहित में है और इससे हेलमेट पहनने की आदत को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। वहीं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ईंधन स्टेशनों की निगरानी करेगा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार करेगा।